लगन लगाए रखना
पन्ने पलटने दो
गुजरा हुआ बीत जाने दो
नए सिरे से फिर
पढ़ना सीख लोगी
बस एक बार ये
आदत तो लगने दो
समझ बदलेगी
ख़याल बदलेंगे
और जज्बात नया मोड़ लेंगे
नए सिरे से फिर
लिखना चाहती हो अगर
तो पट्टी को
अच्छे से साफ कर लो
कोरे कागज़ पर लिखावट
और निखरेगी
तुम कोशिश करना
ईमानदारी रखना
देखना ये नया सफ़र
और खूबसूरत होगा
बस तुम लगन लगाए रखना...
रुचि शुक्ला
